Navpancham Yog Ke Benefits: ज्योतिष शास्त्र में कई शुभ और अशुभ योगों का वर्णन मिलता है। जो ग्रह समय- समय पर गोचर करके बनाते भी हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह ने अपनी नीच राशि कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे नवपंचम योग का निर्माण हुआ है। यह योग देव गुरु बृहस्पति और सेनापति मंगल ग्रह ने मिलकर बनाया है। जिससे 4 राशि के जातकों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
नवपंचम योग मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मेष राशि में बृहस्पति और सिंह राशि में सूर्य हैं और गुरु की दृष्टि यहां पर मंगल के पास हैं। इसलिए आपके मान- सम्मान की वृद्धि होगी। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जो छात्र किसी उच्च कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो उनको यह समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है। साथ ही जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको अभी जॉब मिल सकती है। वहीं इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों से संबंध बन सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से मंगल कर्क भाव का स्वामी होकर धन भाव पर विराजमान है और गुरु ग्रह वह अपने कारक स्थान को देख रहे हैं। वहीं मंगल यहां आपको धन देंगे। आकस्मिक धनलाभ होंगे। रुका हुआ पैसा मिलेगा। साथ ही कर्म से धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप कोई नया वाहन खरीदने के बारे में भी सोच सकते हैं या फिर प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों का इस समय प्रमोशन हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु और मंगल का नवपंचम योग सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सिंह राशि में मंगल ग्रह योग कारक होते हैं। वहीं भाग्य स्थान से गुरु ग्रह मंगल को देख रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्यदोय हो सकता है। साथ ही आपके रुके हुए काम इस समय बन सकते हैं। इस समय आप विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप आध्यात्म से जुड़ेंगे। साथ ही इस समय आपको पिता का साथ मिलेगा। वहीं छात्रों के लिए सफलता के योग हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
नवपंचम योग का बनना तुला राशि के जातकों को करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में धन भाव का स्वामी मंगल लाभ स्थान पर है। वहीं पत्नी स्थान का स्वामी लाभ भाव पर है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में इजाफा होगा। साथ ही जीवनसाथी के सहयोग से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते की बात चल सकती है या फिर रिश्ता पक्का हो सकता है।