July 2023 First Week Planet Prediction: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय पर एक राशि से दूसरी राशि गोचर करते हैं। जिसका सीधेतौर पर प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि जुलाई के महीने के पहले हफ्ते में तीन बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले साहस और शौर्य के दाता मंगल ग्रह 1 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। वहीं इसके बाद 7 जुलाई को धन के दाता शुक्र देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 8 जुलाई को ग्रहों के राजकुमार बुध देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन ग्रहों का गोचर 3 राशि के जातकों को शुभफलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए 3 ग्रहों की चाल में बदलाव अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय नौकरी पेशा जातकों के लिए करियर में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। ग्रहों के शुभ फल से पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं नए- नए लोगों से आपके संबंध बनेंगे। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों के जीवन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों को 3 ग्रहों की चाल में बदलाव लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए जुलाई का पहला हफ्ता काफी लाभदायक रहने वाला है, उन्नति के अच्छे योग बन रहे हैं और धन लाभ भी होगा। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप इस अवधि में परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। साथ ही घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं आपको इस समय फंसा हुआ धन मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों को 3 ग्रहों की चाल में बदलाव शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इसलिए नई परियोजनाएं शुरू करने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह अवधि अनुकूल है। वहीं करियर की दृष्टि से यह अवधि अच्छे अवसर लेकर आ रही है। इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। वहीं पति पत्नी के बीच रिश्ता मधुर रहेगा और साथ मिलकर कोई नई जमीन या फ्लैट भी खरीद सकते हैं। साथ ही जो लोग खुद का बिजनस कर रहे हैं, वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लाभ अर्जित करेंगे। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।