July 2023 Planet Transits: ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से जुलाई का महीना विशेष रहने वाला है। क्योंकि जुलाई में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि 1 जुलाई को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। तो वहीं 7 जुलाई को शुक्र भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 8 जुलाई को ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद 17 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुधादित्य राजयोग बनेगा। फिर 23 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे।

वहीं आखिरी सप्‍ताह में बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में आ जाएंगे। ऐसे में इन गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको जुलाई के महीने मेंं लाभ हो सकता है। मतलब उनको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

जुलाई में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। इस महीने आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं आपकी भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ ही आपकी लव लाइफ में भी प्‍यार बढ़ेगा। साथ ही आपको फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं आपकी वाणी में प्र्भाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान वृष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। इस दौरान आपकी पैसों से संबंधित सभी समस्याएं इस महीने दूर हो जाएंगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

पांच ग्रहों की चाल में बदलाव तुला राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इसलिए यह महीना जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपके लिए मददगार साबित होगा। वहीं तुला राशि वालों को इस अवधि में विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। इस दौरान तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने वाली है। वहीं आप इस महीने कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद या बेच सकते हैं। वहीं  रुके हुए कार्य भी जल्द से जल्द पूरे होंगे। यदि आपका व्यावसायिक अनुबंध अटका हुआ है, तो उसे अंतिम रूप देने का यही समय है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए 5 ग्रहों की चाल में बदलाव लाभप्रद साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आप अपनी कमाई को बचाए रखने में भी सक्षम होंगे। इतना ही नहीं इस दौरान आपकी सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप आध्यात्म से भी जुड़ेंगे। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। वहीं इस महीने नौकरी पेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर और प्रमोशन हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल