Jivitputrika Vrat 2023: शास्त्रों में जीतिया व्रत का विशेष महत्व है। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत, जीमूतवाहन व्रत या जिउतिया व्रत भी कहते हैं। यह व्रत संंतान की लंबी आयु और संतान प्राप्ति के लिए रखा जाता है। साथ ही यह व्रत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से शुरू होता है और नवमी तिथि पर समाप्त होता है। वहीं सप्तमी तिथि के दिन नहाए-खाय होता है। वहीं दूसरे दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और फिर तीसरे दिन सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अन्न ग्रहण करती हैं। आपको बता दें कि इस साल 6 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार को यह व्रत रखा जाएगा। आइए जानते हैं तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व…
जानिए तिथि
वैदिक पंचांग के मुताबिक इस साल कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 6 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 33 मिनट से आरभ होगी। साथ ही इस तिथि का अंत 7 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 09 मिनट पर होगा। आपको बता दें कि जितिया व्रत 3 दिनों तक चलता है। इसलिए जितिया व्रत नहाय-खाय के साथ 5 अक्टूबर से आरंभ होकर 7 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा।
जानिए शुभ मुहूर्त
इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 46 मिनट से शरू होगा और दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। वहीं ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 38 मिनट से शुरू होगा और 05 बजकर 28 तक रहेगा। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग 6 अक्टूबर की राज 09 बजकर 32 से आरंभ होकर 7 अक्टूबर सुबह 06 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। वहीं जीतिया व्रत का संकल्प अभिजीत मुहूर्त में कर सकते हैं।
जानिए पूजा- विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और फिर साफ सुथरे वस्त्र पहन लें। इसके बाद गंगाजल लेकर हाथ में लें। इसके बाद पूजा- अर्चना कर लें और फिर भोजन कर लें। इसके बाद पूरे दिन फिर कुछ नहीं खाएं। मतलब निर्जला रहें। फिर दूसरे दिन सुबह स्नान के बाद महिलाएं पूजा-पाठ करें और फिर पूरा दिन निर्जला व्रत रहें। वहीं व्रत के तीसरे दिन महिलाएं व्रत पारण करें। साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य दें, फिर महिलाएं अन्न ग्रहण करें। वहीं अष्टमी को प्रदोषकाल में जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत में एक छोटा सा तालाब बनाकर पूजा की जाती है।
जानिए धार्मिक महत्व
इस व्रत को महिलाएं संतान की सुख- समृद्धि और लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं 24 घंटों तक निर्जला रहती हैं। साथ ही इस दौरान जिमूतवाहन भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं नवविवाहित महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना से यह व्रत रखती हैं।