जया किशोरी एक प्रसिद्ध कथावाचिका हैं, जिन्होंने केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी खूब नाम कमाया है। जया किशोरी कथावाचिका के साथ ही भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। किशोरी जी ‘आधुनिक युग की मीरा’ के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। साल 1995 में जन्मीं जया 7 साल की छोटी उम्र से ही आध्यात्म से जुड़ गई थीं। दीक्षा लेने के बाद उनका नाम जया शर्मा से जया किशोरी पड़ गया। उन्होंने छोटी उम्र में ही ‘नानी बाई रो मायरा’ और ‘श्री मद् भागवत कथा’ करना शुरू कर दिया था।
धीरे-धीरे जया किशोरी की प्रसिद्धी बढ़ती गई। आज किशोरी जी एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। किशोरी जी अक्सर अपने प्रेरक वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं, जिसमें वह लोगों को नई-नई सीख देती हैं। हाल ही में जया किशोरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में किशोरी जी बता रही हैं कि जो हमारी संगति, कंपनी और जो हमारे दोस्त हैं वो भगवान श्री कृष्ण की तरह होने चाहिए ना की शकुनि मामा जैसे। जया जी आगे कह रही है आज ही आप गौर करें ऐसे 5 लोग कौन हैं जिनसे आप सबसे ज्यादा बात करते हैं या अपने दिल की बात शेयर करते हैं। तो विश्लेषण कीजिए कि वे अच्छी संगति के अंदर आते है तो तो ठीक है और अगर नहीं तो आप उनसे जल्दी से जल्दी दूरी बना लें, तो बेहतर होगा।
जया किशोरी के इस वीडियो को अब तक कई हजार लोगों ने लाइक किया है। किशोरी जी के इस वीडियो पर लोग अपनी खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
जया किशोरी की कथाओं को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ इक्ट्ठा होती है। ज्यादातर लोग उनके 7 दिन लंबी श्रीमद्भगवत कथा और 3 दिन लंबी नानी बाई रो मायरा की कथा सुनना पसंद करते हैं। बता दें कि अब तक किशोरी जी 350 से अधिक प्रवचन आयोजित कर कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022