Janmashtami 2023 Date: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी पर्व का विशेष महत्व है। वैदिक पंंचांग के मुताबिक कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। साथ ही  इस दिन भगवान कृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखकर भगवान कृष्ण की पूजा- अर्चना करता है। उसको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं इस बार अष्टमी तिथि दो दिन होने से जन्माष्टमी व्रत को लेकर कंफ्यूजन है। क्योंकि अष्टमी तिथि इस बार दो दिन पड़ रही है। ऐसे में आइए जानते हें जन्माष्टमी का पर्व किस दिन मनाया जाएगा…

जन्माष्टमी तिथि 2023 

शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि को हुआ था। ऐसे में पंचांग के मुताबिक 6 सितंबर के दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत दोपहर में 3 बजकर 37 मिनट से होगी और 7 सितंबर को 4 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। वहीं इसी के साथ 6 सितंबर को सुबह 9 बजकर 21 मिनट से रोहिणी नक्षत्र का प्रारंभ होगा और अगले दिन 7 तारीख की सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र का अंत हो जाएगा।  ऐसे में 6 सितंबर को गृहस्थों और आम जनों के लिए जन्माष्टमी का व्रत रखना शुभ रहेगा। जबकि 7 सितंबर को सप्तमी तिथि के दिन शास्त्रों के मुताबिक वैष्णव साधु संतों के लिए जन्माष्टमी का व्रत रखना मंगलकारी रहेगा।

जन्माष्टमी पूजा- मुहूर्त 2023

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से शुरू होकर  12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इसलिए इस मुहूर्त में लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना विधि- विधान से करने से सभी मनोरथ पूर्ण हो सकते हैं।

जानिए जन्माष्टमी पूजा- विधि

जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी स्नान करके साफ- सुथरे वस्त्र पहल लें। साथ ही इसके बाद मंदिर की साफ- सफाई करें। वहीं इसके बाद सभी भगवान को नई पोशाक पहनाएं। साथ ही इस दिन खीरे में राज के 12 बजे भगवान का जन्म किया जाता है। साथ ही रात को भगवान के जन्म के बाद व्रत खोला जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल और शालिग्राम का अभिषेक भी करें। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल