Krishna Janmashtami 2023: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर दोनों दिन ही मनाई जाएगी। क्योंकि अष्टमी तिथि 6 और 7 दोनों तारीख को पड़ रही है। वहीं आपको बता दें कि भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए दोनों दिन जन्माष्टमी मना सकते हैं। लेकिन इस बार जन्माष्टमी पर 30 साल बाद विशेष मुहूर्त बनने जा रहा है, क्योंकि इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग, चंद्रमा वृष राशि में और रोहिणी नक्षत्र बन रहा है। साथ ही शनि देव 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में संचऱण कर रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी विशेष लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मेहनत करने पर आपको लाभ होगा और आपकी महत्‍वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। वहीं व्यापारियों को इस समय फंसा या उधार दिया हुआ धन मिल सकता है। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनको इस अवधि में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको गले, छाती के रोग हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

तीस साल बाद विशेष योग का बनना सिंह राशि के जातकों को हर क्षेत्र में शुभ सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी आय में इजाफा भी होगा। वहीं जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आपके रुके हुए काम बनेंगे। साथ ही भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। कोई मजबूत निर्णय लेंगे जो कि सफल साबित होंगे। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम लाभ मिल सकता है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों को जन्माष्टमी विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके जीवन में पैसे कमाने के भी कई मौके आएंगे। आपका खुद का बिजनस है तो आय बढ़ेगी। वहीं इस समय आप व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं। वहीं जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं आप लोगों को इस समय किस्मत का भी साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल