Janmashtami 2023 Niyam: जन्माष्टमी का पर्व आज यानी 6 सितंबर और कल मनाया जाएगा। वहीं जन्माष्टमी पर लोग व्रत रखते हैं और रात को ठीक 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि जन्माष्टमी पर कुछ लोग पूजा और व्रत रखते समय कुछ जाने और अनजाने में गलतियां कर देते हैं। जिसकी वजह से व्रत खंडित हो सकता है। साथ ही जीवन में दरिद्रता आ सकती है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर कौन सी गलितियां करने से बचना चाहिए…

जन्माष्टमी पर क्या करें

जन्माष्टमी पर भगवान के जन्म के लिए खीरे का प्रयोग करते हैं। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के बाल विग्रह को खीरे में स्थापित करते हैं। वहीं फिर ठीक रात के 12 बजे शालिग्राम को निकालकर, जन्मोत्सव मनाते हैं। वहीं भगवान कृष्ण को पीले वस्त्र वस्त्र बहुत पसंद है। इसलिए इस दिन पीले वस्त्र पहनने चाहिए।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण (शालिग्राम) का अभिषेक करना बेहद मंगलकारी माना जाता है। इसलिए  श्रीकृष्ण का शंख के माध्यम से ही जल या दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी। 

श्रीकृष्ण के अभिषेक के बाद उन्हें स्वच्छ कपड़े, आभूषण, मुकुट, पहलनाएं। श्रृंगार करें, काजल जरुर लगाएं।  साथ ही इस दिन पूजा से पहले सुगंधित फूलों से भगवान कान्हा की झांकी सजाएं।

भगवान कृष्ण को माखन और मिश्री बहुत अति प्रिय है। इसलिए इस दिन लड्डू गोपाल को खीर, माखन, मिश्री, दूध की मिठाई, पंजीरी आदि का भोग लगाएं। साथ ही  उसमें तुलसी के पत्ते जरूरी डाल लें।  ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

जन्माष्टमी पर क्या नहीं करें

जन्माष्टमी के पर्व पर भूलकर भी काले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। क्योंकि ज्योतिष अनुसार पूजा में काले कपड़े निशेध बताए गए हैं। इसलिए पीले या गुलाबी वस्त्र पहनकर पूजा करें।

भगवान कृष्ण को भूलकर भी बासी या मुरझाए फूल न चढ़ाएं। साथ ही श्रीकृष्ण को अगस्त्य के फूल अर्पित न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा।

जन्माष्टमी पर तुलसी दल न तोड़े। इसलिए एक दिन पहले ही तुलसी का पत्ते तोड़ लेना चाहिए। अगर आप तुलसी दल तोड़ते हैं तो भगवान श्री कृष्ण नाराज हो सकते हैं।

जन्माष्टमी पर भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही तन- मन शुद्ध रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल