Lucky Mole In Body: तिल व्यक्ति के शरीर के हर स्थान पर हो सकते हैं। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र अनुसार तिल का स्थान अनुसार फल बदल जाता है। साथ ही तिल का रंग और साइज भी बहुत मैटर करता है। सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि तिल मनुष्य के भविष्य और व्यक्तित्व का राज खोलते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं महिलाओं के शरीर के उन स्थानों पर तिल के बारे में, जो भाग्यशाली होने के सूचक मानी जाती हैं। साथ ही ये तिल पति और ससुराल के लिए लकी होते हैं। आइए जानते हैं इन तिलों के बारे में…
माथे पर हो तिल
माथे पर तिल जिन महिलाओं के होता है वह भाग्यशाली मानी जाती है। ये बुद्धिमान और दूरदर्शी होती हैं। साथ ही ये अपने लक्ष्यों के प्रति संवेदनशील होती हैं। ये लाइफ में अपने दम पर मुकाम हासिल करती हैं। वहीं यह जिस घर में जाती है, वहां तरक्की होने लगती हैं। साथ ही ये अपने पति और ससुराल के लिए लकी होती हैं। साथ ही ये बड़ी से बड़ी मुश्लिक घड़ी में भी पति का हाथ नहीं छोड़ती।
भौंहों के बीच में हो तिल
सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जिन लड़कियों की दोनों भौंहों के बीच में तिल होता है वे बहुत ही लकी मानी जाती हैं। ये मनी माइंडेड होती हैं। साथ ही इनके अंदर धन कमाने की प्रबल इच्छा होती हैं। ये लड़कियां पति और ससुराल पक्ष के लिए बहुत भाग्यशाली साबित होती है। वहीं इनकी रूचि धर्म- कर्म के कामों में होती है। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहती हैं। जहां भी इनके शुभ कदम पड़ते हैं वहां खुशहाली आ जाती है।
कंधे पर तिल माना जाता है शुभ
महिलाओं के कंधे पर तिल का होना भी शुभता का सूचक माना जाता है। ये जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करती हैं। ये व्यवहार कुशल भी होती हैं। साथ ही ये अपने जीवनसाथी से बेहद प्रेम करती हैं। ये परिवार को साथ लेकर चलती हैं। साथ ही ये हर परिस्थिति में खुश रहती हैं।
ठुड्डी और कमर पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन महिलाओं के कमर और ठुड्डी पर तिल होता है। ये महिलाएं बेहद लकी होती हैं। जीवन में इनको सभी सुख- सुविधाएंं मिलती हैं। साथ ही इनको पति भी सुंदर और धनवान मिलता है। ये महिलाएं घूमने- फिरने की शौकीन होती हैं। ये जिस घर में जाती हैं वहां का माहौल खुशियों से भर जाता है।