हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर मौजूद रेखाएं मनुष्य के जीवन की दिशा को तय करती हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो हाथों की रेखाएं आपके भविष्य के बारे में भी काफी कुछ बताती हैं। हाथ की रेखाओं के जरिए ना केवल आर्थिक स्थिति बल्कि करियर, जीवनसाथी और संतान संबंधी बातों के बारे में भी जानकारी इक्ट्ठा की जा सकती है। हथेली की रेखाएं आपस में मिलकर कुछ खास योग भी बनाती हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर हथेली पर बन रहा गजलक्ष्मी योग बेहद ही शुभ माना जाता है। यह योग इंसान के भाग्योदय के बारे में भी बताता है।
कैसे बनता है गजलक्ष्मी योग: अगर हथेली पर भाग्य रेखा मणिबंद से सीधी शनि पर्वत तक जाए तो इस योग को गजलक्ष्मी योग कहते हैं। इसके अलावा हथेली पर सूर्य पर्वत हो और सूर्य रेखा पतली और लाल हो, मस्तिष्क रेखा, स्वास्थ्य रेखा और आयु रेखा साफ दिखाई देती हो तो यह भी गजलक्ष्मी योग बनाती है।
जिन भी लोगों की हथेली में ये गजलक्ष्मी योग बनता है, उन्हें अपने जीवन में राज योग मिलता है। इनके धन और मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है।
प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं ऐसे लोग: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के दाहिने हाथ पर शनि पर्वत विकसित हो, इसके साथ ही भाग्य रेखा स्पष्ट दिखाई देती हो तो यह स्थिति बेहद ही शुभ मानी जाती है। इस तरह के लोग अपनी जिंदगी में खूब प्रसिद्धि हासिल करते हैं। इन लोगों की आकर्षण शक्ति बेहद ही शानदार होती है और यह हर किसी को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर लेते हैं। हालांकि ऐसे लोगों का भाग्योदय अपने जन्म स्थान से दूर होता है।
तराजु का निशान: जिन लोगों की हथेली पर तराजु का चिन्ह होता है, उन्हें अपने जीवन में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती। ऐसे लोग बेहद ही जुझारु होते हैं और यह अपने जीवन में कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते।
लक्ष्मी योग: जिन लोगों के हाथों में गुरु, शुक्र, चंद्रमा और बुध पर्वत विकसित होते हैं और उनका रंग लाल हो, इस स्थिति को लक्ष्मी योग कहा जाता है। ऐसे लोगों को हर काम में सफलता प्राप्त होती है।