वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थिति ग्रहों की स्थिति को देखकर फलित किया जाता है। ऐसे ही व्यक्ति के हाथ में मौजूद चिह्नों, रेखाएं और योगों का विश्लेषण करके व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन, धन और करियर के बारे में पता लगाया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी रेखाएं और योगों के बारे में जिनके हाथ में होने से पति- पत्नी के विचार नहीं मिलते हैं। साथ ही उनका वैवाहिक जीवन तनाव से भरा रहता है और अगर ये योग शक्तिशाली हो तो पति- पत्नी के बीच अलगाव की स्थिति भी आ जाती है। आइए जानते हैं ये कौन से योग और रेखाएं हैं…

दांपत्य जीवन में रहता है तनाव

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि विवाह रेखा में कटी-फटी रेखाएं हो और द्विभाजित हो या नीचे की तरफ मुड़ जाती हो तो पति- पत्नी के विचार मेल नहीं खाते। साथ ही वैवाहिक जीवन में तरह तरह की बाधाएं आती रहती हैं।

स्त्री का हाथ हो सख्त

 यदि किसी दंपत्ति की बात की जाए तो उसमें स्त्री का हाथ सख्त और पति का हाथ नरम हो तो स्त्री के स्वभाव की वजह से वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आती हैं। साथ ही छोटी- छोटी बातों पर लड़ाई होती है। वहीं विवाह सुख का अभाव रहता है।

एक- दूसरे पर करते हैं शक

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि  भाग्य रेखा में द्वीप हो और मस्तिष्क रेखा जंजीराकार हो, हाथ सख्त हो तो भी पति- पत्नी के बीच झगड़ा रहता है। साथ ही एक दूसरे के ऊपर शक करते हैं। वहीं शक अलगाव की स्थिति पैदा करता है।

हृदय रेखा हो खंडित

यदि किसी स्त्री के हाथ में हृदय रेखा खंडित हो तो उस पर यव बन रहे हों  और वहां से मोटी-मोटी रेखाएं मस्तिष्क रेखा पर गिरती हों तो ऐसी स्त्री की पूरी उम्र गिले शिकवे में ही निकल जाती है। साथ ही छोटी- छोटी बातों पर लड़ाई झगड़े होते हैं और ऐसी स्त्री अपने पति को वश में रखने वाली होती हैं।

शुक्र पर्वत पर हो तिल

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि शुक्र पर्वत तिल हो और शुक्र भी अत्यधिक उठा हुआ तो गृहस्थ सुख में बाधक होता है। साथ ही ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से खराब होता है। वैवाहिक जीवन में शक बना रहता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024