Sadhguru Jaggi Vasudev: सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने ईशा फाउंडेशन की स्थापना की है और वह एक एक मोटिवेशनल स्पीकर और योग-ध्यान के प्रचारक हैं और वह हर साल कोयंबटूर में महाशिव रात्रि की रात्रि एक भजन संध्या का आयोजन करते हैं। सद्गुरु का जन्म मैसूर में 3 सितंबर 1957 की रात 11 बजकर 54 मिनट पर एक संपन्न परिवार में हुआ था। आपको बता दें कि सद्गुरु के देश ही नहीं विदेशों में भी लाखों की संख्या में फॉलोअर हैं। जो सद्गुरु के विचारों को पसंद करते हैं और उनको फॉलो करते हैं। वहीं आपको बता दें कि सद्गुरु एक वीडियो सोशल पर मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि सुखी और धनवान होने के लिए व्यक्ति को सुबह उठकर क्या करना चाहिए, आइए जानते हैं…
दाईं तरफ करवट लेकर उठना
आपने देखा होगा कि बहुत से लोग बाईं तरफ करवट लेकर उठते हैं। जो सद्गुरु ने गलत बताया है, उन्होंने बताया कि व्यक्ति को सुबह दाईं तरफ करवट लेकर उठना चाहिए। क्योंकि बाईं तरफ उठने से शरीर का मेटाबॉलिज्म खराब रहता है। वहीं दाईं तरफ उठने से शरीर पूरे दिन ऊर्जावान रहता है।
सुबह उठकर रगड़े हाथों को
सुबह उठने से पहले बेडपर ही दोनों हथेलियों को आपस में रिगड़ना चाहिए। ऐसा करने से शरीर तुरंत जाग जाता है। साथ ही शऱीर की सभी इंद्रियां जाग जाती है। साथ ही शरीर पूरे दिन एक्टिव रहता है। वहीं ऐसा करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सुबह उठकर सबसे पहले चेहरे पर पानी डालें
सुबह उठकर सबसे पहले चेहरे पर पानी डालना चाहिए। खासकर आंखों पर पानी की छीटे डालना चाहिए। ऐसा करने से आंखे स्वस्थ्य रहती है। साथ ही ऐसा करने से चंद्रमा ग्रह शुभ रहता है। जिससे मन की एकाग्रता में इजाफा होता है। साथ ही मन शांत रहता है और सही डिसीजन लेने की क्षमता विकसित होती है।
करें सबसे पहले स्ट्रेचिंग
स्वस्थ्य रहने के लिए सुबह उठकर सबसे पहले स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। स्ट्रेचिंग करने से शरीर पूरे दिन एक्टिव रहता है। वहीं स्ट्रेचिंग करने से शरीर में रक्त का संचार अच्छा रहता है। वहीं ऐसा करने से मंगल ग्रह प्रबल होता है।