Hath Me Kemdrum Yoga: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में कई प्रकार के शुभ और अशुभ योग होते हैं, जिनका विश्लेषण करके व्यक्ति के भूत, भविष्य, करियर और वैवाहिक जीवन के बारे में पता किया जा सकता है। यहांं हम बात करने जा रहे हैं ऐसे ही एक अशुभ योग के बारे में जिसका नाम है केमद्रुम योग है, हस्तरेखा शास्त्र में इस योग को बेहद अशुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह योग होता है, वह व्यक्ति हमेखा दुखी रहता है। साथ ही उसके जीवन में दरिद्री का वास रहता है। वहीं वह निर्धन की तरह जीवनयापन करता है। आइए जानते हैं कैसे बनता है केमद्रुम योग और इसका जीवन में प्रभाव…
ऐसे बनता है हाथ में केमद्रुम योग
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि हथेली में शुक्र पर्वत और सूर्य पर्वत अविकसित हों और सूर्य रेखा टूटी हुई हो तो उस व्यक्ति की हथेली में केमद्रुम योग का निर्माण होता है।
व्यक्ति को नहीं मिलता भाग्य का साथ
केमद्रुम योग जिस व्यक्ति के हाथ में होता है वह व्यक्ति हमेशा दुखी रहता है। साथ ही उसको भाग्य का साथ नहीं मिलता है। साथ ही उसको जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति नहीं होती है। वहीं अगर उसके हाथ में अन्य शुभ योग हों भी तो केमद्रुम योग सभी योगों के फल को नष्ट कर देता है। वहीं व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। डिप्रेशन रहता है।
कई बार बदलना पड़ता है व्यापार और करियर
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में केमद्रुम योग होता है। उस व्यक्ति को जीवन में कई बार अपने करियर को बदलना पड़ता है। क्योंकि उसको एक करियर में सफलता नहीं मिलती है। साथ ही अगर व्यक्ति व्यापारी है, तो उसको भी बार- बार व्यापार बदलना पड़ता है। इसके अलावा जातक को मृत्यु, डर, दु:ख, अपयश, रोग, गरीबी, आलस और कर्ज झेलना पड़ता है।
लगते हैं झूठे इल्जाम
केमद्रुम योग जिस व्यक्ति के हाथ में होता है, उस व्यक्ति पर झूठे इल्जाम लगते हैं। साथ ही व्यक्ति सभी भौतिक सुखों से वंचित रहता है। साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति खराब रहती है। उसे कोई लाइलाज बीमारी हो जाती है और धन बीमारी पर खर्च होता है।