Horoscope Today 16 June 2025 आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज धनिष्ठा, शतभिषा नक्षत्र के साथ वैृधृति, विष्कुंभ योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही बुध मंगल और अरुण के साथ अर्धकेंद्र योग का निर्माण कर रहा है, जिससे आज कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल, आज का पंचांग, राहुकाल सहित अन्य जानकारी…

30 साल बाद कर्मफल दाता शनि होने वाले हैं वक्री, इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, फिर चलने लगेगा काम-धंधा

Live Updates
16:05 (IST) 16 Jun 2025

July Grah Gochar 2025: जुलाई में शनि, गुरु, सूर्य सहित ये ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की सातवें आसमान पर होगी किस्मत

July Grah Gochar 2025: जुलाई माह में गुरु उदित होने के साथ शनि, बुध, सूर्य और मंगल अपनी चाल बदलेंगे, जिससे इन 4 राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। ...यहां पढ़ें
13:45 (IST) 16 Jun 2025

जुलाई में 3 बार धन के दाता शुक्र की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

Shukra Gochar 2025: अगले महीने जुलाई में शुक्र ग्रह की एक या दो नहीं बल्कि तीन बार चाल बदलेगी। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है... ...पूरी जानकारी
12:55 (IST) 16 Jun 2025

17 जून से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, सूर्य-शुक्र बनाने वाले हैं पावरफुल योग, रुतबा के साथ तेजी से बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

Surya Shukra Ardhakendra Yog 2025: धन के दाता शुक्र और सूर्य देव एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इससे इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। ...अधिक जानकारी
12:27 (IST) 16 Jun 2025

18 साल बाद बनेगी बुध और केतु की महायुति, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

वैदिक पंचांग अनुसार बुध और केतु की युति सिंह राशि में बनने जा रही है। यह युति 3 राशि वालों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है... ...और पढ़ें
11:36 (IST) 16 Jun 2025
ॐ जय शिव ओंकारा की आरती (Om Jai Shiv Omkara Lyrics in Hindi)

ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥ ओम जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे।

हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥ ओम जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।

त्रिगुण रूप निरखत त्रिभुवन जन मोहे॥ ओम जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी।

त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥ ओम जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघंबर अंगे।

सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे॥ ओम जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमण्डल चक्र त्रिशूलधारी।

जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता॥ ओम जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।

प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका॥ ओम जय शिव ओंकारा॥

पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।

भांग धतूरे का भोजन, भस्मी में वासा॥ ओम जय शिव ओंकारा॥

जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।

शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥ ओम जय शिव ओंकारा॥

काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।

नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥ ओम जय शिव ओंकारा॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे॥

ओम जय शिव ओंकारा॥ स्वामी ओम जय शिव ओंकारा॥

11:05 (IST) 16 Jun 2025

वैभव के दाता शुक्र ने बनाया शक्तिशाली 'धनशक्ति राजयोग', इन राशियों के जातक होंगे मालामाल, मिलेगा पद-प्रतिष्ठा और धन लाभ

Dhan Shakti Yog 2025: धन के दाता शुक्र ने मेष राशि में जाते ही धन शक्ति राजयोग का निर्माण किया है। ऐसे में 29 जून तक इन राशियों को लाभ मिल सकता है। ...अधिक जानकारी
10:10 (IST) 16 Jun 2025

30 साल बाद कर्मफल दाता शनि होने वाले हैं वक्री, इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, फिर चलने लगेगा काम-धंधा

ShanI Vakri 2025: जुलाई माह में शनि मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में इन तीन राशियों को कई क्षेत्रों में काफी लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में.... ...यहां पढ़ें
10:10 (IST) 16 Jun 2025
शिव चालीसा (Shiv Chalisa Lyrics in Hindi)

दोहा

श्री गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।

कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥

.

चौपाई

जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत संतन प्रतिपाला॥

भाल चंद्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥

अंग गौर शिर गंग बहाए। मुण्डमाल तन छार लगाए॥

वस्त्र खाल बाघंबर सोहे। छवि को देख नाग मुनि मोहे॥

.

मैना मातु की ह्वै दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥

कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥

नन्दि गणेश सोहै तहं कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥

कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥

.

देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥

किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥

तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महं मारि गिरायउ॥

आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥

.

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥

किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तसु पुरारी॥

दानिन महं तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥

वेद नाम महिमा तव गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥

.

प्रगट उदधि मंथन में ज्वाला। जरे सुरासुर भये विहाला॥

कीन्ह दया तहँ करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥

पूजन रामचंद्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥

सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥

.

एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥

कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भये प्रसन्न दिए इच्छित वर॥

जय जय जय अनंत अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी॥

दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहे मोहि चैन न आवै॥

.

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। यहि अवसर मोहि आन उबारो॥

लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट से मोहि आन उबारो॥

मातु पिता भ्राता सब कोई। संकट में पूछत नहिं कोई॥

स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु अब संकट भारी॥

.

धन निर्धन को देत सदाहीं। जो कोई जांचे वो फल पाहीं॥

अस्तुति केहि विधि करौं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥

शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥

योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। नारद शारद शीश नवावैं॥

.

नमो नमो जय नमो शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥

जो यह पाठ करे मन लाई। ता पार होत है शम्भु सहाई॥

ॠनिया जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥

पुत्र हीन कर इच्छा कोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥

.

पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे ॥

त्रयोदशी ब्रत करे हमेशा। तन नहीं ताके रहे कलेशा॥

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥

जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्तवास शिवपुर में पावे॥

.

कहे अयोध्या आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥

.

॥दोहा॥

नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा।

तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥

मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान।

अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण॥

.

10:04 (IST) 16 Jun 2025
आज का अशुभ मुहूर्त 16 जून 2025

राहु काल- सुबह 07:09 बजे से सुबह 08:53 बजे

गुलिक काल- दोपहर 02:07 बजे से दोपहर 03:51 बजे

यमगंड- सुबह 10:38 बजे से दोपहर 12:22 बजे

दिशाशूल- पूर्व दिशा

10:01 (IST) 16 Jun 2025
आज का शुभ मुहूर्त और योग 16 2025

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:07 बजे से सुबह 04:49 बजे

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:51 बजे

अमृत काल मुहूर्त-रात्रि 09:47 बजे से रात 11:20 बजे

विजय मुहूर्त- दोपहर 02:37 बजे से दोपहर 03:33 बजे

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:19 बजे से शाम 07:40 बजे

10:00 (IST) 16 Jun 2025
जानें मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह

ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार ये सप्ताह कई राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलने के कारण जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल…

Weekly Horoscope 16 To 22 June 2025: इस सप्ताह इन 5 राशियों को होगा आकस्मिक धन लाभ, नई नौकरी के भी योग, जानें साप्ताहिक राशिफल