Horoscope Today, May 31, 2019: स्वास्थ्य मामलों को लेकर आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मुश्किलों भरा रह सकता है। बुजुर्गों की तबीयत खराब होने से अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। तो वहीं आपकी लव लाइफ के लिए भी दिन तनाव भरा रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। प्रेमी से किसी न किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।
Finance Horoscope Today, May 31 2019: यहां जानें अपना आर्थिक राशिफल…
Love Horoscope Today, May 31, 2019
मेष राशिफल: प्यार में धोखा मिल सकता है। जीवन साथी से अलगाव होने की संभावना है। किसी ना किसी कारण प्रेमियों में अनबन होती रहेगी।
वृषभ राशिफल: आपका गुस्सा आपके लव रिलेशन को खराब कर सकता है। इसलिए बेहतर को अपनी क्रोध और वाणी दोनों पर संयम रखें।
मिथुन राशिफल: इस राशि के जातकों का प्रेम विवाह होने के आसार हैं। लव लाइफ में घर वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेमी की सहायता से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।
कुंभ राशिफल: प्यार में धोखा मिल सकता है। इसलिए नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। प्रेमी के साथ किसी लंबी ट्रिप पर जाने की योजना बन सकती है।
मीन राशिफल: माता पिता से भरपूर प्यार मिलेगा। किसी जरूरी काम में भाई-बंधुओं का साथ मिल सकता है। प्रेमी से हल्की-फुल्की नोक झोक हो सकती है।
मकर राशिफल: जीवन साथी की आय बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन में आर्थिक मामलों को लेकर हो रहे कलह दूर होंगे। जिससे संबंधों में मधुरता आएगी।
धनु राशिफल: किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके लव रिलेशन खराब हो सकते हैं। अपने प्रेम संबंधों में विश्वास को कम ना होने दें।
वृश्चिक राशिफल: काम में व्यस्त रहने के चलते लव पार्टनर के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाएगा। जिस कारण आपने प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है।
तुला राशिफल: तुला राशि वालों को उनका मनचाहा जीवन साथी मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। अपनी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से कर सकते हैं।
कन्या राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है। दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा हो सकती है।
सिंह राशिफल: आज आपको किसी खास के प्रति अपने प्यार का अहसास होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। शादी के शुभ योग बन रहे हैं।
कर्क राशिफल: अचानक से किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। जिस कारण आपके वर्तमान लव रिलेशन खराब होने की संभावना है।
मेष राशिफल: इस राशि वालों की सेहत के लिए दिन मुश्किल भरा रहेगा। पूरे दिन शरीर में कमजोरी महसूस होगी। जिस वजह से महत्वपूर्ण कार्यों को करने में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
वृषभ राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं।
मिथुन राशिफल: आंखों से संबंधित रोग आज बढ़ सकते हैं। जिस कारण आंखों में जलन महसूस होगी। कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करने से बचें। ताकि किसी तरह का तनाव उत्पन्न ना हो पाए।
मीन राशिफल: मीन राशि के जातकों को किसी लंबी बीमारी से राहत मिल सकती है। लेकिन जब तक स्वास्थ्य पूरे तरीके से ठीक ना हो जाए तब तक किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें।
कुंभ राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें नहीं तो चोट-चपेट के चक्कर में आ सकते हैं। साथ ही परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत काफी खराब हो सकती है।
धनु राशिफल: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। शरीर में काफी मात्रा में ऊर्जा रहने के कारण आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन शुभ है।
मकर राशिफल: इस राशि के जातक लंबी यात्रा पर जाने से बचें। स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अगर यात्रा पर जाना जरूरी है तो अपने साथ जरूरत की सभी दवाइंया लेकर के जाएं।
वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातक बाहर का खाना खाने से बचें क्योंकि फूड पॉइजनिंग होने के आसार हैं। साथ ही दिल के मरीजों को भी अपना खास ध्यान रखना होगा।
तुला राशिफल: मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने के आसार हैं जिस कारण सिर में दर्द उत्पन्न हो सकता है। योग और ध्यान आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
सिंह राशिफल: सिंह राशि के जातकों की सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है।
कन्या राशिफल: बुजुर्ग लोग अकेले सड़क पार ना करें। दुर्घटना होने के आसार हैं। महिलाएं खाना बनाते समय आग संबंधी काम करने में सावधानी बरतें।
कर्क राशिफल: गले से संबंधी रोग परेशान कर सकता है। कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से बचें। साथ ही प्रेमी का स्वास्थ्य भी खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।