Horoscope Today, May 28, 2019: आर्थिक मामलों को लेकर वृष, मिथुन और सिंह वालों के लिए समय काफी अच्छा चल रहा है। करियर में तरक्की होने की संभावना है। वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है लेकिन स्वास्थ्य मामलों को लेकर आज कई राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। यहां जानिए अपना आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल…
Love Horoscope Today, 28 May 2019: यहां जानें अपना लव राशिफल
Finance Horoscope Today, May 28, 2019
मेष राशिफल: पैसों के लेन-देन के लिए दिन अच्छा नहीं है। पुराने किसी निवेश से जोखिम उठाना पड़ सकता है। हालांकि नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ रहेगा।
वृषभ राशिफल: बिजनेस वाले जातकों के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है। कर्ज देने से आपको बचना होगा।
मिथुन राशिफल: करियर में तरक्की होने की संभावना है। पैसों से संबंधित परेशानी दूर हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Highlights
मीन राशिफल: मीन राशि वालों को भीड़-भाड़ के इलाकों में सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि चोरी होने की संभावना है। इसलिए अपने जरूरी सामान को संभालकर रखें।
मकर राशिफल: मकर राशि वालों की वित्त स्थिति के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं। बच्चों पर धन ज्यादा खर्च हो सकता है। पैतृक संपत्ति से कुछ लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।
कुंभ राशिफल: पैसों की तंगी दूर होगी। किसी मित्र की सहयता मिल सकती है। निवेश करने के लिए दिन शुभ रहेगा। काम के चलते की गई यात्रा से लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों को निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से खर्चे बढ़ सकते हैं।
धनु राशिफल: धनु राशि वालों को कर्ज देने से आज बचना चाहिए। क्योंकि आज दिये हुए कर्ज से नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझने के आसार हैं।
तुला राशिफल: वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र की सहायता से कोई नया काम शुरु किया जा सकता है। विदेश जाने का अवसर प्राप्त होने की संभावना है।
कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों को बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। आर्थिक नुकसान काफी ज्यादा होने की संभावना है। दुश्मनों से सतर्क रहना होगा।
सिंह राशिफल: करियर में अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है। पुराने निवेश से फायदा मिलने की उम्मीद है। लेकिन पैसों को संभलकर खर्च करना होगा।
कर्क राशिफल: कर्क राशि वालों को कीमती वस्तु का ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि चोरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। मित्रों पर धन ज्यादा खर्च हो सकता है।
मेष राशिफल: आज का दिन मेष राशि वालों के स्वास्थ्य मामलों के लिए शुभ रहने के आसार हैं। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती नजर आ रही है। लेकिन स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें।
वृषभ राशिफल: आंखों से संबंधित रोगों से राहत मिल सकती है। लेकिन बच्चों का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए उनकी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।
मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों को पेट से संबंधी परेशानी हो सकती है। अपने खान-पान का उचित ध्यान रखना होगा। साथ ही बाहर का खाना खाने से बचें।
कुंभ राशिफल: पश्चिम दिशा की यात्रा करने में आपकी सेहत बिगड़ सकती है। बहुत जरूरी यात्रा है तो जरूरत की सभी दवाइंया साथ लेकर के जाएं।
मीन राशिफल: मीन राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। लेकिन गर्भवती महिलाओं की तकलीफ कुछ बड़ सकती है। मानसिक तनाव से दूरी बनाकर रखें।
मकर राशिफल: चर्म रोग से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी। साथ ही बिजली उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें।
धनु राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचें।
वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातक अपनी सेहत की और विशेष ध्यान देने वाले हैं। जिस कारण आप अपनी डाइट में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। साथ ही व्यायाम को अपनी जीवन शैली में शामिल करेंगे।
तुला राशिफल: इस राशि के जातकों को कान और दांत में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिस कारण आज का पूरा दिन आपका तकलीफ भरा रह सकता है। डॉक्टर से परामर्श लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
कन्या राशिफल: सिर दर्द की समस्या काफी परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने के आसार हैं। शांति के लिए ध्यान और योग करें।
सिंह राशिफल: सिंह वालों को ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी हो सकती है। गुस्से पर काबू रखना होगा साथ ही कुछ भी तला भुना ना खाएं।
कर्क राशिफल: कर्क राशि के जातक आज काफी स्वस्थ महसूस करेंगे। शरीर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। जिसका उपयोग आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में कर सकेंगे।