Horoscope Today, May 03, 2019: कर्क राशि के जो जातक दिल की बीमारी से पीड़ित हैं उनके लिए दिन राहत भरा रहने के आसार हैं। साथ ही इस राशि के जातकों के टूटे हुए रिश्ते फिर से बनने की उम्मीद दिखाई दे रही है। और सिंह और तुला राशि के जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। जानिए बाकी राशियों के वित्त, लव और स्वास्थ्य को लेकर दिन कैसा रहने की उम्मीद है…

Health Horoscope Today, May 03, 2019:

मेष राशिफल: स्वास्थ्य मामलों के लिए दिन शुभ है। व्यायाम पर उचित ध्यान दें। मानसिक तनावों से दूर रहें।

वृषभ राशिफल: सेहत में सुधार आ सकता है। लंबी बीमारी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। लेकिन बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।

मिथुन राशिफल: चर्म रोग से परेशान जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

कर्क राशिफल: दिल के मरीजों के लिए राहत भरा दिन है। अपनी अच्छी दिनचर्या को बनाए रखें।

Live Blog

15:52 (IST)03 May 2019
सिंह और कन्या स्वास्थ्य राशिफल

सिंह राशिफल: किसी यात्रा पर जाने से पहले जरूरी दवाइंया रखना ना भूलें। स्वास्थ्य खराब होने के आसार हैं।

कन्या राशिफल: माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें।

15:32 (IST)03 May 2019
तुला, वृश्चिक और धनु स्वास्थ्य राशिफल

तुला राशिफल: जीवन साथी के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। गर्भवती महिलाएं तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।

वृश्चिक राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बिजली उपकरणों से दूरी बनाकर रखें। दुर्घटना होने के आसार हैं।

धनु राशिफल: माता के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। दिन आलस भरा रहने के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा।

14:48 (IST)03 May 2019
मकर और कुंभ स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशिफल: कमर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। एक जगह पर ज्यादा देर तक ना बैंठे।

कुंभ राशिफल: परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत ज्यादा बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ने के आसार हैं। योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

14:00 (IST)03 May 2019
मीन स्वास्थ्य राशिफल

मीन राशिफल: कोई नया रोग उत्पन्न हो सकता है। तनाव ना लें। डॉक्टर की सलाह से काम करेंगे तो रोग से मुक्ति मिल जाएगी।

13:30 (IST)03 May 2019
Love Horoscope Today, May 03,  2019: मेष और वृष लव राशिफल

मेष राशिफल: विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। मनचाहा जीवन साथी मिलने की कम उम्मीद दिख रही है।

वृषभ राशिफल: प्यार का इजहार आज किया जा सकता है। साथ ही लव लाइफ की चर्चा अपने घर पर कर सकते हैं।

13:10 (IST)03 May 2019
मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशिफल: दिन रोमांटिक है। लव पार्टनर को किसी डेट पर ले जा सकते हैं। माता पिता का भरपूर सहयोग मिलने की भी संभावना है।

12:29 (IST)03 May 2019
कर्क और सिंह वालों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ रहने की है संभावना

कर्क राशिफल: टूटे हुए रिश्ते फिर से बनने की उम्मीद है। लव लाइफ के लिए कोई करीबी दोस्त शुभ साबित होगा।

सिंह राशिफल: नए रिश्ते बन सकते हैं। किसी के प्रति आप आकर्षण महसूस करेंगे। अपने दिल की बात कहने के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है।

12:05 (IST)03 May 2019
कन्या और तुला राशि का प्रेम राशिफल

कन्या राशिफल: लव रिलेशन में मनमुटाव होने की संभावना है। दूरी बढ़ सकती है। गुस्से पर काबू रखें। एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखें।

तुला राशिफल: दांपत्य जीवन में झगड़े होने की संभावना है। लेकिन घर का कोई सदस्य आप दोनों के रिश्ते को संवारने की कोशिश करेगा।

11:24 (IST)03 May 2019
वृश्चिक, धनु और मकर लव राशिफल

वृश्चिक राशिफल: आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जाने का मन बना सकते हैं। पुरानी यादें ताजा होने से दिन रोमांस से भरा रह सकता है।

धनु राशिफल: जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही किसी करीबी मित्र या फिर प्रेमी से उपहार मिलने की उम्मीद है।

मकर राशिफल: शादीशुदा जातकों के बीच बच्चों को लेकर झगड़ा हो सकता है। रिश्ता ज्यादा खराब होने की वजह से दूरी बन सकती है। भगवान शिव की अराधना करने से लाभ मिलेगा।

10:46 (IST)03 May 2019
जानिए कुंभ और मीन वालों का लव राशिफल

कुंभ राशिफल: पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। पुराने रिश्ते टूट सकते हैं। कोई करीबी दोस्त आपके लिए हितकारी साबित हो सकता है।

मीन राशिफल: इस राशि के जातकों की लव लाइफ में कोई खास आने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। माता पिता का भी भरपूर प्यार मिलने की उम्मीद है।

10:07 (IST)03 May 2019
Finance Horoscope Today, May 03, 2019: मेष और वृषभ आर्थिक राशिफल

मेष राशिफल: बिजनेस पार्टनर से फायदा होने की उम्मीद है। काम के चलते काफी यात्राएं करनी पड़ सकती है। विदेश जाने का शुभ योग बन रहा है।

वृषभ राशिफल: निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना दिखाई दे रही है।

09:40 (IST)03 May 2019
मिथुन वालों को खर्चा संभलकर करना होगा

मिथुन राशिफल: इस राशि के जातकों को धन खर्च करते समय सावधानी बरतनी होगी। लेन-देन के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

09:20 (IST)03 May 2019
कर्क वित्त राशिफल

कर्क राशिफल: खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है। बिजनेस वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

09:04 (IST)03 May 2019
सिंह और कन्या वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहने के हैं आसार

सिंह राशिफल: घर खरीदने के लिए दिन शुभ है। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशिफल: स्वास्थ्य मामलों में पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। बिजनेस में पार्टनर नुकसान पहुंचा सकता है। नौकरी करने वालों का कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है।

08:39 (IST)03 May 2019
तुला वालों को नौकरी मिलने की है संभावना

तुला राशिफल: बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलने की संभावना है। पूजा-पाठ के कार्यों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है।

08:19 (IST)03 May 2019
वृश्चिक और धनु वित्त राशिफल

वृश्चिक राशिफल: आपको लेन-देन करने से बचना होगा। कोई कीमती वस्तु खोने के आसार दिख रहे हैं। इसलिए सावधानी रखें।

धनु राशिफल: समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।

07:57 (IST)03 May 2019
मकर और कुंभ आर्थिक राशिफल

मकर राशिफल: आय में इजाफा होने की उम्मीद है। किसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। दान-पुण्य के कामों में ज्यादा मन लगेगा।

कुंभ राशिफल: आपकी आर्थिक स्थिति कुछ खराब हो सकती है। जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करें। नहीं तो आर्थिक स्थिति काफी खराब हो सकती है।

07:08 (IST)03 May 2019
मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफल

मीन राशि: किसी पुराने निवेश में नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। किसी मित्र के साथ मिलकर कोई नया काम शुरु कर सकते हैं।