Horoscope Today, May 02, 2019: आज कई राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ रहने की संभावना है। करियर में जबरदस्त उन्नति देखने को मिल सकती है। साथ ही लव लाइफ के लिए भी समय शुभ चल रहा है। प्यार का इजहार किया जा सकता है। जानिए अपना दैनिक लव, स्वास्थ्य और वित्त राशिफल…

Health Horoscope Today, May 02, 2019:

मेष राशिफल: मेष राशि के जातक अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। हल्का बुखार आ सकता है। श्वास संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों को सिर दर्द और कमर दर्द से संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए अपना खास ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल: अचानक से कोई नया रोग उत्पन्न हो सकता है। जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहने वाले हैं।

कर्क राशिफल: बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। पेट खराब होने की संभावना दिखाई दे रही है। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में सुधार आने के आसार हैं।

Live Blog

15:18 (IST)02 May 2019
सिंह और कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल

सिंह राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने जीवन साथी की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। यात्रा पर जाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

कन्या राशिफल: किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य के साथ थोड़ी भी लापरवाही करने से नुकसान हो सकता है। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

15:08 (IST)02 May 2019
तुला, वृश्चिक और धनु स्वास्थ्य राशिफल

तुला राशिफल: गुस्से पर काबू रखें। ब्लड प्रेशर बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परेशानी बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

वृश्चिक राशिफल: मानसिक तनाव ज्यादा रहने की उम्मीद है। सेहत में गिरावट आने के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा। हल्का खाना खाएं और पानी पीने की मात्रा भी बढ़ानी होगी।

धनु राशिफल: सेहत के लिए दिन काफी शुभ है। दिन भर शरीर में काफी ऊर्जा रहने के आसार हैं। इसका सही उपयोग करें। अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं।

14:59 (IST)02 May 2019
मकर और कुंभ स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशिफल: गर्मी के मौसम में आपको अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना होगा। अपनी डाइट में कुछ सुधार करने से आपको फायदा मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार की सेहत खराब हो सकती है।

कुंभ राशिफल: परिवार के किसी करीबी व्यक्ति का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

14:03 (IST)02 May 2019
मीन राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल

मीन राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार में बच्चों की सेहत का भी उचित ध्यान रखें।

13:34 (IST)02 May 2019
Love Horoscope Today, May 02,  2019: मेष और वृषभ लव राशिफल

मेष राशिफल: दांपत्य जीवन के लिए दिन खुशियों भरा रहने वाला है। बच्चों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पार्टनर और बच्चों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं।

वृषभ राशिफल: शादी के शुभ संयोग बन रहे हैं। परिवार वालों से अपनी लव लाइफ के बारे में बात कर सकते हैं। अभी समय आपके अनुकूल चल रहा है।

13:07 (IST)02 May 2019
मिथुन और कर्क लव राशिफल

मिथुन राशिफल: आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे आपकी लाइफ में आ रहे तनाव दूर होने की संभावना है। किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशिफल: आपका पार्टनर आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है। आपके प्रेम संबंधों में और भी ज्यादा मजबूती आने की संभावना है।

12:27 (IST)02 May 2019
सिंह और कन्या लव राशिफल

सिंह राशिफल: आपका अपने लव पार्टनर से किसी बात को लेकर गंभीर झगड़ा हो सकता है। जिस कारण आपके लव रिलेशन में ज्यादा तनाव उत्पन्न होने के आसार हैं।

कन्या राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए दिन रोमांस भरा रहने के आसार हैं। आज आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने हमसफर या लव पार्टनर के साथ बिताने की सोच सकते हैं।

12:13 (IST)02 May 2019
तुला लव राशिफल

तुला राशिफल: आपके जीवन साथी के मानसिक तनाव दूर होने की संभावना है। इससे आपके लव रिलेशन में आ रहे तनाव भी दूर हो सकते हैं।

11:44 (IST)02 May 2019
वृश्चिक राशि वालों का लव राशिफल

वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों को किसी खास व्यक्ति की तरफ आकर्षण महसूस हो सकता है। जिसकी वजह से आपका पुराना लव रिलेशन खराब होने की संभावना है।

11:28 (IST)02 May 2019
धनु और मकर लव राशिफल

धनु राशिफल: नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। धोखा मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्यार का इजहार करने के लिए समय शुभ नहीं है।

मकर राशिफल: बिगड़े हुए प्रेम संबंध फिर से बनने की संभावना है। रिश्ते में आ रही दूकी खत्म हो सकती है। परिवार वालों का भरपूर प्यार मिलने की उम्मीद है।

10:52 (IST)02 May 2019
कुंभ और मीन लव राशिफल

कुंभ राशिफल: आज आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। किसी मित्र या प्रमी की तरफ से कुछ ना कुछ उपहार मिलने की संभावना है।

मीन राशिफल: आज आपके पार्टनर के करियर में उन्नति होने की संभावना है। लेकिन काम के चलते आपकी अपने पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है।

10:37 (IST)02 May 2019
Finance Horoscope Today, May 02, 2019: मेष और वृषभ वित्त राशिफल

मेष राशिफल: किसी मित्र की सहायता से आपके आर्थिक हालात सुधरने के आसार हैं। पैसों को खर्च करते समय सावधानी बरतें।

वृषभ राशिफल: व्यापार में मुनाफा हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होने की उम्मीद है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम है।

10:00 (IST)02 May 2019
जानिए मिथुन और कर्क वालों का आर्थिक राशिफल

मिथुन राशिफल: आपके लिए दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं। इस दौरान किये गये निवेश से फायदा मिल सकता है। काम के चलते काफी यात्राएं करनी पड़ सकती है।

कर्क राशिफल: आज आपको काम के चलते व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती है। पैसा ज्यादा खर्च होगा लेकिन काम बनने की कम उम्मीद दिखाई दे रही है।

09:35 (IST)02 May 2019
सिंह राशि वालों को वाहन सुख प्राप्त हो सकता है

सिंह राशिफल: वाहन सुख प्राप्त होने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। लेन-देन के लिए दिन उत्तम है।

09:15 (IST)02 May 2019
कन्या राशि का वित्त राशिफल

कन्या राशिफल: आज आप अपने पार्टनर के लिए कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। पुराने किसी निवेश से फायदा होता दिख रहा है।

08:44 (IST)02 May 2019
तुला और वृश्चिक आर्थिक राशिफल

तुला राशिफल: नौकरी वालों के लिए दिन चुनौतियों भरा साबित हो सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। हो सकता है आज आपको अपने कार्यों का मनमुताबिक परिणाम ना मिल पाए।

वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी की संभावना है। कोई अच्छी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है।

08:12 (IST)02 May 2019
धनु वाले जातकों की आय में हो सकती है बढ़ोतरी

धनु राशिफल: घर के कार्यों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। लेकिन आय में कुछ बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

07:36 (IST)02 May 2019
मकर आर्थिक राशिफल

मकर राशिफल: धन लाभ का शुभ योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है। नौकरी वालों का ट्रांसफर होने की उम्मीद दिखाई दे रही है।

07:03 (IST)02 May 2019
कुंभ और मीन वित्त राशिफल

कुंभ राशिफल: किसी मित्र की सायता से कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ है। इस दौरान धन संबंधी किये गये कार्यों में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा है।

मीन राशिफल: सामाजिक कार्यों में पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। लेकिन बिजनेस में जबरदस्त लाभ मिलने के भी आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है।