Surya And Shani Conjunction 2026: ज्योतिष में सूर्य और न्यायाधीश शनि को पिता- पुत्र माना जाता है। साथ ही सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है तो वहीं शनि देव को आयु, कर्म, न्याय और श्रम का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि साल 2026 की शुरुआत में शनि और सूर्य की युति बनने जा रही है। यह युति 30 साल बाद मीन राशि में बनेगी। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को नई नौकरी के साथ अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और शनि देव की संयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। नौकरी में काम की सराहना की जाएगी. सीनियर्स आपका सपोर्ट करेंगे। वहीं बिजनेस में नई डील मिल सकती है। साथ ही विदेश से जुड़े काम करने वालों को खास लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगोंं के लिए सूर्य और शनि की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही रचनात्मक कार्यों, नई योजनाएं और प्रोजेक्ट से अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कला, शिक्षा, मनोरंजन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा और आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। बस इस समय आपको पिता के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और शनि का संयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही समाज में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। वहीं इस दौरान आपको सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
