Venus Transit In Meen: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को लग्जरी, धन, वैभव, कामुकता, भौतिक सुख और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन क्षेत्रों पर विशष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि साल 2026 की शुरुआत में शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही करियर और कारोबा में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी है…

18 साल बाद बनेगी शुक्र और राहु की महायुति, 2026 में इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना धनु राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली से चतुर्थ स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं तो उनको विशेष लाभ हो सकता है। वहीं आपको पैतृक धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यावसायिक क्षेत्र में भी उन्नति के मार्ग मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर सहकर्मी भी आपकी प्रशंसा करेंगे और आपके नाम की ख्याति होगी। अधिकारों में वृद्धि होगी और जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

मालव्य राजयोग बनने से वृष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। वहीं व्यवसाय के क्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों में से कुछ जातकों को स्थानांतरण हो सकता है। नया स्थान आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

18 साल बाद बनेगी शुक्र और राहु की महायुति, 2026 में इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल