Shani Dev 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। साथ ही इनको कर्मफल दाता और न्यायाधीश की उपाधि ज्योतिष में प्राप्त है। आपको बता दें कि शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग ढाई साल बाद प्रवेश करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव साल 2026 में मीन राशि में संचऱण करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए साल 2026 लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। वहीं शनि की कृपा से आर्थिक मजबूती बढ़ेगी। परिवार और मित्रों के साथ रिश्तों में धैर्य और समझदारी से स्थिरता आएगी। यह समय आत्मबल, सफलता और साहस में वृद्धि का है। कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
साल 2026 तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। साथ ही आपकी राशि से चतुर्थ और पंचम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लाभ हो सकता है। मित्रों और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए साल 2026 लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर संचऱण कर रहे हैं। साथ ही आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। वहीं पैसों की आवक बढ़ेगी और धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। साथ ही परिजनों से सहयोग मिलेगा और कोई अटकी हुई डील अचानक फाइनल हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। शनिदेव की कृपा से रिश्तों में स्थिरता आएगी। साथ ही चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ेगी।
