Navpancham Rajyog 2025: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण बनाते हैं, जिसका व्यापक असर मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि साल 2026 की शुरुआत में कर्मफल दाता शनि और व्यापार के दाता बुध का 30 साल बाद नवपंचम राजयोग बनने जा रहा है। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
2026 की शुरुआत में शुक्र बनाएंगे मालव्य महापुरुष राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग का बनना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में विशेष ग्रोथ देखने को मिल सकती है। साथ ही नौकरी में इंक्रीमेंट या प्रमोशन हो सकता है। वहीं कारोबार करने वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। साथ ही जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है। वहीं पैतृक धन का लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी मेहनत रंग लाएगी। साथ ही बड़े लाभ के रास्ते खुलेंगे। वहीं परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल रहेगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
नवपंचम राजयोग बनने से कर्क राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साल 2026 की शरुआत में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही इस दौरान आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। साथ ही इस दौरान धर्म- कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही परिवार और सामाजिक जीवन में संतोष रहेगा। वहीं आपकी सृजनात्मक योजनाएं और निवेश इस समय लाभप्रद साबित हो सकते हैं। प्रतियोगी छात्रों का विदेश में पढ़ाई करने का सपना साकार हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
साल 2026 की शुरुआत मकर राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। वहीं नए अवसर मिलेंगे और आप सही निर्णय लेने में समर्थ रहेंगे। साथ ही व्यापार या नौकरी में लाभ के संकेत हैं। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में भी मधुरता आएगी। वहीं जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
2026 की शुरुआत में शुक्र बनाएंगे मालव्य महापुरुष राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग
