Rahu Ketu Gochar 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2026 में कई ग्रह राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। जिसमें पापी ग्रह राहु और केतु भी शामिल हैं। आपको बता दें कि राहु और केतु साल के अंत में राशि परिवर्तन करेंगे। जिसमें राहु ग्रह शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में प्रवेश करेंगे तो वहीं केतु ग्रह अपनी चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। ऐसे में साल 2026 कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकात है। इन लोगों को नई नौकरी, आय़ में वृद्धि और शेयर, सट्टा में लाभ हो सकता है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए साल 2026 में राहु और केतु का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर तो वहीं केतु ग्रह कर्म भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको वाहन और कोई प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। वहीं कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है. नई नौकरी, वाहन या संपत्ति मिलने की संभावना है। अविवाहित जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों के रिश्तों में भी मधुरता आएगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और केतु का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर तो वहीं केतु ग्रह अष्टम भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं उनको यह समय अच्छा रहेगा। वहीं नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावनाएं हैं। साथ ही कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। वहीं पद-प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी। साथ ही इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
राहु और केतु का गोचर वृष राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर तो वहीं केतु ग्रह तीसरे भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। नए घर या वाहन का सुख मिल सकता है। वहीं निजी जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बनेंगे। वहीं कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। नई नौकरी, वाहन या संपत्ति मिलने की संभावना है।
Numerology: इन जन्मतिथि वाले बनते हैं अचानक से अमीर, राहु ग्रह की कृपा से शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में होता है धनलाभ
