Shani Dev Rise 2024: साल 2024 में कई छोटे और बड़े ग्रह उदय और अस्त होंगे। जिनका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता शनि देव मार्च 2024 में उदय होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है। मतलब इन लोगों का साल 2024 में करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव में उदय होंगे। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह के मित्र हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जो काम आपके बहुत समय से रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं आप इस वक्त कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए यह शुभ काल है। साथ ही इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। वहीं शनि देव आपकी राशि से आठवें भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए यह समय उन लोगों को शुभ साबित हो सकता है। जो रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। साथ ही शनि देव के उदय होने से प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का का उदय होना वृष राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंक शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर उदय होंगे। इसलिए इस समय आपको काम- करोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही बिजनस में व्यापारियों को बेहतर मुनाफा हासिल होगा और निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय काफी शुभ फल देने वाला है। वहीं नौकरी में अच्छे ऑफर आपको मिल सकते हैं। सभी वांछित कार्यों में आपको सिद्धि प्राप्त होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को मार्च के बाद प्रमोशन और मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। शनि देव आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से य़ात्रा भी कर सकते हैं। जो शुभ साबित होंगी। भाग्य का भी इस समय साथ मिलेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
साल 2024 में शनि देव का उदय होना आप लोगों को किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप लोगों को समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही रुका हुआ पैसा मिलेगा। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही शन देव की कृपा से आपको करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में सुधार होगा। आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। इच्छाओं की पूर्ति होगी। मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं शनि देव आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए शनि देव का उदय होना आप लोगों को हर क्षेत्र में शुभ फलदायी रहेगा।