Shani Planet Margi: वैदिक ज्योतिष अनुसार नवंबर में कर्मफल दाता और आयु प्रदाता शनि देव मार्गी होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि किसी भी ग्रह का मार्गी होना उसकी सीधी चाल से चलना माना जाता है। ऐसे में शनि देव के मार्गी होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। साथ ही 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको साल 2024 के शुरुआती 3 महीने लाभकारी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए साल 2024 के शुरुआती 3 महीने लाभकारी साबित हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर मार्गी होंंगे। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही आप लोगों को करियर में प्रगति मिलेगी। इस अवधि में आप अपनी कड़ी मेहनत से सभी कार्य पूरे करने में सक्षम रहेंगे। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा करेंगे। जो शुभ साबित होंगी। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

 साल 2024 के शुरुआती 3 महीने आप लोगों को किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। क्योंकि शनि देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव ने शश राजयोग बनाया है और वह आपके लग्न भाव में मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही साथ ही आप सामाजिक तौर पर भी लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय रहने वाले हैं। साथ ही इस दौरान आपको कई शुभ अवसर मिलने वाले हैं। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं इस समय आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। पार्टनरशिप के काम में लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए साल 2024 के शुरुआती 3 महीने आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपका पारिवारिक माहौल भी बेहतरीन रहने वाला है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही इस दौरान आप कोई नया वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। वहीं शनि देव आपकी राशि से अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए जो लोग रिसर्च क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल