Shani Margi In Kumbh: साल 2024 शुरू होने में लगभग 2 महीने से ज्यादा का समय बचा है। ऐसे में हर इंसान के मन में यह सवाल आने लगा है कि आने वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। वहीं अगर अगर ज्योतिष के दृष्टिकोण से देखा जाएं तो नबंवर 2023 में शनि देव मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे साल 2024 में इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। मतलब इनकी किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
साल 2024 में आप लोगों पर शनि देव का विशेष आशीर्वाद रहेगा। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर भ्रमण करेंगे। साथ ही उन्होंने आपकी गोचर कुंडली में शश नाम का राजयोग भी बनाया है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलेगी। साथ ही पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। वहीं जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और जीवनसाथी की तरक्की भी हो सकती है। इस गोचर से पैतृक संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और बेहतर करियर के अवसर मिल सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों पर साल 2024 में शनि देव का विशेष आशार्वाद रहेगा। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए आपकी आय़ में बढ़ोतरी होगी। सात ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं स दौरान आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन भी हो सकते हैं। किसी योजना में सफलता मिल सकती है। निवेश से भी आपको लाभ होगा। साथ ही शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और ममचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही इस राशि के जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं इस अवधि में आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं कारोबारी वर्ग को इस अवधि में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
साल 2024 में आप लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर भ्रमण करने वाले हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। वहीं शनि देव के आशीर्वाद से पैतृक संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और बेहतर करियर के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके नए- नए संबंध इस समय बनेंगे, जिनसे आपको लाभ होगा।