Budhaditya Rajyog In Scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ योग और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि दिवाली बाद वृश्चिक राशि में बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। वृश्चिक राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है। इसलिए इस योग का बनना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। यह योग 17 नवंबर को सूर्य देव के गोचर से बनेगा। मतलब वृश्चिक राशि में सूर्य और बुध की युति बनने जा रही है। ऐसे में इस योग का प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होता रहेगा। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन भी मिलेगा। वहीं नौकरी पेशा जातकों की आमदनी में इजाफा होगा और कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आपके कड़े प्रयासों से करियर के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी और पारिवारिक जीवन सुख शांति वाला रहेगा। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे। साथ ही कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आप मार्केटिंग, मीडिया, शिक्षा और कम्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुधादित्य राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी सुख- समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। वहीं इस समय आप कोई लग्जरी आयटम भी खरीद सकते हैं। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, जमीन- जायदाद और प्रापर्टी से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस योग की दृष्टि कर्म भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग आय की दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बनेंगे। वहीं इस समय भाग्य का साथ मिलने से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और अटके धन की भी प्राप्ति होगी। वहीं आमदनी में इजाफा होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और सहकर्मियों व अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। वहीं इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको पुत्र या पौत्र की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल