Shani Dev Vakri 2024: साल 2024 की शुरुआत में कई छोटे और बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें कर्मफल दाता शनि देव का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि साल 2024 की शुरुआत में शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों का भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होंगे। जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ नए संबंध बनेंगे। जिससे आपको लाभ होगा। वहीं इस अवधि में आपके जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको मिल सकता है। वहीं परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी भी लग सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस अवधि में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का उल्टी चाल चलना आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव एक तो आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव के मित्र हैंं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और इस दौरान आप किसी धार्मिक या अन्य यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उल्टी चाल चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप अपनी वाणी से लोगों को इप्रेस करेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस दौरान पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और भाई-बहनों का पूरा साथ मिलगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस अवधि में जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। इस अवधि में मकर राशि वाले निवेश से अच्छा लाभ कमाने में सफल होंगे और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में कड़ी मेहनत भी करेंगे।