Sun And Mangal Conjunction: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रहोंं के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधे पड़ता है। आपको बता दें कि दो मित्र ग्रह सूर्य और मंगल की का संयोग वृश्चिक राशि में बनने जा रहा है। यह संयोग 17 नवंबर को बनेगा। क्योंकि 17 अक्टूबर को सूर्य देव वृश्चिक में प्रवेश करेंगे और मंगल देव पहले से ही वृश्चिक में स्थित हैं। इसलिए इन दोनों की युति का असर सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनको हर क्षेत्र में लाभ हो सकता है आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों को सूर्य और मंगल की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बनेगी। जिससे आपको समय-समय पर आकस्मिक धनलाभ होता रहेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान बहुत ही शानदार रहेगी। वहीं आपका व्यक्तित्व में इस दौरान आकर्षक रहेगा। साथ ही लोग आपसे जुडेंगे। वहीं कारोबारियो इस समय उधार दिया हुआ धन मिल सकता है। इस अवधि में आपकी सेविंग्स भी काफी अच्छी रहेंगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और परिवार के साथ आपके रिश्तों में अनुकूलता आएगी। वहीं इस समय उन लोगों को विशेष लाभ हो सकता है, जो लोग मीडिया, फिल्म लाइन, मॉडलिंग और कला, संगीत, मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
सूर्य और मंगल की का संयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही स दौरान आपको नई नौकरी भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको उच्च स्तर का लाभ प्राप्त होगा। वहीं अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको वहीं अगर आप छात्र हैं तो आप इस समय किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपके जीवन में खुशियां भी आएंगी। आपको विदेशी स्रोतों से धन लाभ भी मिल सकता है। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय व्यापारियों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में भी कई महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं जो आपके लिए लाभ दिलाने वाले साबित होंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।