Shani Margi 2023 In Aquarius: वैदिक ज्योतिष अनुसार कर्मफल दाता और न्याय के देवता शनि देव 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में मार्गी हो गए हैं। मतलब वह अब अपनी सीधी चाल से भ्रमण करेंगे। जिससे 2024 में वह कुछ राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाने वाले हैं। इन राशियों की किस्मत चमकेगी। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

साल 2024 आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय ने नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। वहीं करियर में भी शनि देव की आप पर विशेष कृपा रहेगी। साथ ही  आपको पदोन्नति और सफलता हासिल होगी। इतना ही नहीं इस दौरान आपको सहकर्मियों का भी पूरा साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिलेगी। साथ ही बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलेगी। व्यापारियों को कारोबार में धनलाभ होगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों को साल 2024 में शनि देव का विशेष आशीर्वाद मिलने वाला है। एक तो वह आपकी राशि के स्वामी शुक्र के मित्र हैं। साथ ही वह आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही करियर के लिहाज से देखा जाए तो आपको इस दौरान अच्छी संतुष्टि प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें कोई खास डील इस दौरान मिल सकती है। वहीं आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं शनि देव आपको प्रापर्टी और वाहन का सुख भी प्रदान कर सकते हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही देश- विदेश की यात्राएं संभव हैं। जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

साल 2024 में आप लोगों पर शनि देव का विशेष आशीर्वाद रहने वाला है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे स्थान पर भ्रमण करेंगे। जहां शनि देव पॉवरफुल हो जाते हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही आपको करियर में अपनी इच्छाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपको नई नौकरी भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको उच्च स्तर का लाभ प्राप्त होगा। वहीं शनि देव आपकी राशि से पंंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की नौकरी या विवाह हो सकता है। वहीं आपको विदेशी स्रोतों से धन लाभ भी मिल सकता है। शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल