Mangal Transit In Dhanu: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। साथ ही मंगल ग्रह साहस, पराक्रम, रक्त, भूमि, निडरता और शौर्य के कारक माने जाते हैं। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है, तो विशेष रूप से इन सेक्टरों सहित मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि दिसंबर के अंत में मंगल ग्रह अपने मित्र गुरु की राशि धनु में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको साल 2024 की शुरुआत में आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए साल 2024 की शुरुआत में आपक साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं इस दौरान आपके नए- नए लोगों से संबंध बनेंगे। वहीं किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अच्छी तरक्की के योग भी बन रहे हैं। वहीं आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं मंगल आपकी राशि से पंचम और 12 वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही धन की सेविंग करन में आप सफल रहेंगे। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दशम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही छात्रों की शिक्षा में पकड़ मजबूत होगी और शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मतलब किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मनचाही जगह ट्रांसफर के योग बनेंगे। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। लेकिन इस समय आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए इस समय आपकी सेहत कुछ खराब रह सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए साल 2024 की शुरुआत में आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। वहीं आपको मानसिक शांति मिलेगी और हर कार्य सफलता पूर्वक पूरा होगा। वहीं आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा और धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। साथ ही आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जो लोग जमीन- जायदाद, प्रापर्टी से जुड़ा काम करते हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल