Mangal Transit In Dhanu: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी मित्र और शत्रु राशि में भ्रमण करते रहते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 28 दिसंबर को ग्रहों के सेनापति मंगल धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिस पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। आपको बता दें कि मंगल और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है। ऐसे में इस राशि परिवर्तन को शुभ माना जा रहा है। साथ ही इस गोचर से 3 राशि के लोगों का भाग्योदय हो सकता है और इस लोगों की धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों को गुरु ग्रह का धनु राशि में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिससे आप लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। साथ ही योजनाओं में लाभ मिल सकता है। वहीं इस राशि के कुछ लोगों को विदेश में करियर बनाने के लिए कुछ अवसर मिल सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर भी आपके अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही इतना ही नहीं इस दौरान आपको नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान जीवन में खुशियां और संतुष्टि देखने को मिलेगी। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी, जमीन- जायदाद और लेन- बेच का कार्य करते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान आप कई सोर्स से धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं व्यावसायिक क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ हासिल हो सकता है। साथ ही आपको अच्छा रिटर्न भी मिलेगा। साथ ही अगर आपका व्यापार तेल, पेट्रोलियम, खनिज, लोहा या शनि देव से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी अच्छा लाभ आपको मिल सकता है।