Mangal Transit In Dhanu: साल 2024 शुरू होने से पहले कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें ग्रहों के सेनापति मंगल का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि 28 जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको साल 2024 में आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जिससे आपकी कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। वहीं इस गोचर से पैतृक संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और बेहतर करियर के अवसर मिल सकते हैं। वहीं जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह धन भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होगी। अप्रत्याशित धन लाभ संभव है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, जो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कार्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही संतान की नौकरी या विवाह हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको भूमि वाहन और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी। प्रेम- संबंधों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आप किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।