Tula, Scorpio and Dhanu Rashifal 2024: नया साल शुरू होने में लगभग 1 महीना है। ऐसे में हर व्यक्ति के मन में सवाल है कि आना वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। आपको बता दें कि ज्योतिष के दृष्टिकोण से साल 2024 में कई बड़े और छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें 2 जनवरी को व्यापार के दाता बुध ग्रह मार्गी होंगे। वहीं 1 मई को गुरु बृहस्पति मेष से वृष राशि में गोचर करेंगे। साथ ही शनि देव भी साल के मध्य में वक्री होंगे। इसलिए साल 2024 बेहद अहम माना जा रहा है। आइए जानते हैं तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए साल 2024 कैसा रहेगा…
तुला राशि राशिफल 2024 (Tula Rashifal 2024)
साल 2024 तुला राशि के लोगों को व्यापार और करियर के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव की बात करें तो वह आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह के मित्र हैं। वहीं शनि देव पंचम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आप किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही साल 2024 विचारक, कथा वाचक, ज्योतिषी और धर्म से जुड़ा कार्य करने वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। वहीं वहीं गुरु ग्रह 1 मई तक आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपको कोई बीमारी हो सकती है या कोई पुराना रोग उभर सकता है। पेट से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है। वहीं गुरु 1 मई के बाद आपकी राशि के अष्टम भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस समय रिसर्च से जुडे़ लोगों को लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि राशिफल 2024 (Scorpio Rashifal 2024)
आप लोगों के लिए साल 2024 अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर विचरण कर रहे हैं और 2024 में यही स्थित रहेंगे। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही शनि यहां मजबूत स्थिति में होते हैं। इसलिए इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ होगा। वहीं इस साल आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही अगर गुरु ग्रह की बात करें तो गुरु बृहस्पति आपकी राशि से छठे भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए 1 मई तक आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो उसमें आपको कोई सफलता मिल सकती है। वहीं 1 मई के बाद गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का रिश्ता आ सकता है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ मिल सकता है।
धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashifal 2023)
साल 2024 आप लोगों के लिए सुखद और लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आप लोगों को एक तो साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है। वहीं शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस साल आपके भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस साल आप वाहन औ प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
वहीं गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली में पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस साल आपके प्रेम- संबंध मजबूत होंगे और आप इस साल प्रेम विवाह कर सकते हैं। वहीं जो विवाहित हैं, उनको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही गुरु ग्रह 1 मई बाद आपकी राशि से छठे भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इस समय आपको पेट और लीवर से संबंधित परेशानी हो सकती हैं।