Karka, Leo and Kanya Rashifal 2023: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक साल 2024 में कई छोटे और बड़े ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने जा रहा है। जिसमें साल की शुरुआत में बुध ग्रह मार्गी होंगे। इसके साथ ही सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं मई में देवताओं के गुरु बृहस्पति वृष राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही शनि देव वक्री होंगे, जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों को नया साल कैसा रहेगा। आइए जानते हैं…

कर्क राशि राशिफल 2024 (Cancer Rashifal 2024)

साल 2024 कर्क राशि के लोगों को आर्थिक लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। साथ ही जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं, उनको साल 2024 में अच्छी सफलता मिल सकती है लेकिन स्वास्थ्य को लेकर आपको सचेत रहना चाहिए। क्योंकि पर शनि की ढैय्या चल रही है और शनि देव आपकी राशि से आठवें स्थान में संचरण करेंगे। जिसे आयु और गुप्त रोग का स्थान माना जाता है। इसलिए इस साल आपको पेट, अस्थमा, कफ और एसिडिटी से संबंधित परेशानियों हो सकती हैं। वहीं मई तक गुरु आपकी राशि से कर्म स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपका काम- कारोबार चमकेगा। व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। वहीं मई के बाद गुरु आपकी राशि से आय स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।  

सिंह राशि राशिफल 2024 (Leo Rashifal 2024)

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए साल 2024 लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली क सप्तम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने शश महापुरुष राजयोग बनाया है। इसलिए इस साल शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं गुरु ग्रह मई तक आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण करेंगे। साथ ही उसके बाद कर्म भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए काम- कारोबार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। साथ ही व्यापारियों को मई के बाद अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे धनलाभ होगा। प्रतियोगी छात्रों को सरकारी नौकरी मिल सकती है। विदेश की यात्रा आप इस साल कर सकते हैं। 

कन्या राशि राशिफल 2024 (Leo Rashifal 2024)

साल 2023 कन्या राशि के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। योजनाओं में सफलता मिल सकती है। वहीं गुप्त शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। साथ ही किसी बीमारी से आपको मुक्ति मिल सकती है।

वहीं जो गुरु ग्रह मई 2024 तक आपकी राशि से आठवें भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस साल शोध से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। साथ ही मई के बाद गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप इस साल देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल