Rahu And Ketu Gochar 2023: वैदिक ज्योतष में राहु और केतु को मायावी ग्रह की उपाधि दी गई है। साथ ही राहु और केतु लगभग 18 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। आपको बता दें कि 3 अक्टूबर को राहु और केतु का गोचर होने जा रहा है। जिसमें  जिसमें राहु ग्रह मेष राशि सेनिकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु इसी समय तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही हर कार्य में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और केतु का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही काम- कारोबार भी अच्छा चलेगा। साथ ही सेहत भी अच्छी रहेगी। वहीं विदेशों से लाभ मिलेगा। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि में ही विराजमान थे और वह अब आपकी राशि से हट जाएंगे। इसलिए इस समय आपको भाग्योदय होगा। वहीं सुख- साधनों की वृद्धि होगी। वहीं मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्त होगी। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

राहु और केतु का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही किस्मत का आपको साथ मिलेगा। वहीं समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। वहीं जिन लोगों का व्यापार या काम विदेश से जुड़ा है, तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। वहीं जो जातक प्रोपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं उन्हें भाग्य सफल बनाएगा। पिता और पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और केतु का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलता दिख रहा है। आपका कोई डूबा और फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल