Mangal Gochar In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी उच्च राशि और नीच राशि में संचरण करते हैं, जिसका सीधेतौर पर प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 5 फरवरी 2024 को अपनी उच्च राशि मकर में संचरण करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्योदय हो सकता है। मंगल ग्रह के आशीर्वाद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी गुरु के मित्र हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न और दशम भाव के स्वामी हैं। इसलिए मंगल के मकर राशि में प्रवेश करते ही आपका काम- कारोबार चमकेगा। साथ ही इस अवधि में सिंह राशि वाले निवेश से अच्छा लाभ कमाने में सफल होंगे और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में कड़ी मेहनत भी करेंगे। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी की लेन- बेच कर सकते हैं। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान प्रफेशनल लाइफ में अच्छी तरक्की प्राप्त कर सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें और अष्टम भाव के स्वामी हैं। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग कर पाएंगे, कोई कर्जा चुका पाएंगे। वहीं जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही आप संचार कौशल और पराक्रम के दम पर पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में रिश्ते को मजबूत बनाएगे। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रापर्टी या जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं वाहिक जीवन की बात करें तो इस अवधि में जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों की इस समय पदोन्नति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल