Mangal Gochar In Makar: ज्योतिष शास्त्र अनुसा ग्रह समय- समय पर अपनी उच्च राशि और नीच राशि में गोचर करते हैं, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 5 फरवरी 2024 को अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धन- संपत्ति का लाभ मिल सकता है। मंगल ग्रह के आशीर्वाद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरी में आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलता दिख रहा है। वहीं जॉब के नए अवसर मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई बड़ी व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है। जिसमें भविष्य में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

मंगल ग्रह का मकर राशि में प्रवेश वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में भ्रमण करने जा रहे  हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको कोई डूबा और फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। वहीं आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। साथ ही विदेश से जुड़े काम- कारोबार में लाभ मिलेगा। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इससिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक क्षेत्र में तरक्की का अवसर मिलेगा। जो जातक प्रोपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं उन्हें लाभ मिलेगा। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही प्रेम- संंबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल