Mars Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार साल 2024 में कई ग्रह अस्त और उदय होंगे, उसमें ग्रहों के सेनापति मंगल का भी नाम है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 14 जनवरी 2024 को उदित होने जा रहे हैं। मंगल ग्रह भूमि, साहस, पराक्रम और रक्त के कारक हैं। इसलिए मंगल के उदित होने का प्रभाव इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको मंगल के उदय होने से आकस्मिक धनलाभ और संपत्ति में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए साल 2024 की शुरुआत में आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वहीं आपकी आय में भी वृद्धि होगी। वहीं इस समय परिवार के लोगों के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह गोचर फलदायी रहेगा। साथ ही आप कोई प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल ग्रह का उदित होना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आपको योजनाओं में सफलता मिल सकती हैं। वहीं आपको करियर से जुड़े कुछ अच्‍छे ऑफर इस वक्‍त मिल सकते हैं। कारोबार में काफी समय से रुकी कोई योजना फिर से आरंभ हो सकती है। साथ ही इस समय भूमि के लेन- बेच से लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों क लिए मंगल ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मगल ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव के मित्र हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की शादी या नौकरी लग सकती है। वहीं आपको नौकरी और कारोबार के मामले में इस वक्‍त अप्रत्‍याशित लाभ होने की उम्‍मीद है। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल