Ketu Planet Transit In Kanya: वैदिक ज्योतिष में केतु ग्रह को छाया ग्रह की उपाधि दी गई है। साथ ही केतु ग्रह लगभग 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि केतु ग्रह अभी तुला राशि में भ्रमण कर रहे हैं और वह 30 अक्टूबर को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको साल 2024 में आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु आपकी राशि में ही संचरण कर रहे थे। इसलिए आप लोगों को जो तनाव चल रहा था, उससे आपको मुक्ति मिलेगी। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन भी हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं इस अवधि में आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए साल 2024 में आप लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होगी। अप्रत्याशित धन लाभ संभव है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। वहीं इस अवधि में आपके घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं इस समय आपको भूमि वाहन और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
साल 2024 आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय इस दौरान आपको भूमि वाहन और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी। सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी। वहीं इस अवधि में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस गोचर से पैतृक संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और बेहतर करियर के अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।