Kendra Tirkon Rajyog: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को देवताओं का गुरु माना गया है। साथ ही गुरु ग्रह समृद्धि, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, वैभव, ज्ञान और गुरु के कारक माने जाते हैं। इसलिए जब भी गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि साल 2024 शुरु होने से पहले गुरु ग्रह मार्गी होकर केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको साल 2024 से पहले अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। मतलब इन लोगों की किस्मत सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आप इस समय छोटी या बड़ी यात्राएं कर सकते हैं, जो आपको शुभ साबित हो सकती हैं। वहीं सिंह राशि के लोग रुपये-पैसे और धन दौलत के मामले में भी बहुत लकी रहेंगे। साथ ही अगर आप छात्र हैं तो आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली से पंचम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संंतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं करियर और कारोबार में विशेष लाभ होने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस साल आपके प्रमोशन की बात पक्‍की हो सकती है। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। वहीं जो शादीशुदा लोग संतान पाने के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों को केंद्र त्रिकोण राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही धन और करियर के रास्‍ते में जितनी भी रुकावटें आ रही थीं वे सब दूर होंगी। आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। वहीं शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपकी रूचि धर्म कर्म के काम में बढ़ सकती है। आप इस वक्‍त वाहन या फिर भूमि खरीदने का विचार बना सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल