Horoscope 2024: साल 2024 शुरू होने में कुछ ही महीने का समय बचा है। इसलिए हर इंसान के मन में सवाल है कि आने वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। मतलब धन और करियर के मामले में कैसा रहेगा। वहीं अगर हम ज्योतिष के दृष्टिकोण से देखें तो साल 2024 में कई छोटे- बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसमें देवताओं के गुरु बृहस्पति मेष राशि के निकरकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में गुरु के प्रभाव से साल 2024 में इन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। इनको अपार धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
गुरु ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में विचरण करेंगे। इसलिए गुरु के गोचर करते ही आप लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार आएगा। जो काम कई सालों से रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं शनि देव आपके दशम भाव में विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। साथ ही नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ होगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
साल 2024 आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इच्छाओंं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों को इस समय कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव में विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों को साल 2024 लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मतलब संंतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही प्रेम- संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं छात्रों को यह समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है। मतलब वह किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। वहीं शनि देव आपकी राशि से धन स्थान पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी।