Guru Margi 2023: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को एक सात्विक ग्रह माना जाता है। साथ ही गुरु ग्रह समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य, ज्ञान, बुद्धि, आध्यात्म और प्रतिष्ठा के कारक हैं। इसलिए जब भी गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 31 दिसंबर को मेष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। मतलब वह अब अपनी सीधी चाल से भ्रमण करेंगे। जिससे साल 2024 की शुरुआत में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को धन- संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का सीधी चाल से चलना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में ही सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए साल 2024 की शुरुआत में आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही कार्यों में सिद्धि होगी। वहीं आपके करियर में शुभ प्रभाव बढ़ेंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी। परिवार के लोगों के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेगे। साथ ही आपको किस्मत का साथ मिलेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु बृहस्पति का मार्गी होना सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। जो शुभ साबित हो सकती हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों के गुरु ग्रह का मार्गी होना फलदायी रहेगा। आपको प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं तो कारोबार में भी इस वक्त आपको बेहतर मुनाफा होगा। वहीं भूमि या वाहन खरीदने की योजना बनाएंगे। साथ ही छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का सीधी चाल से चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। मतलब 2024 में आपका प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं आपको करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर इस वक्त मिल सकते हैं। कारोबार में काफी समय से रुकी कोई योजना फिर से आरंभ हो सकती है।