Guru Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ऐश्वर्य और समृद्धि के कारक गुरु ग्रह 31 दिसंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे साल 2024 में कई राशियों को आकस्मिक धनलाभ और सुख- समृद्धि मं बढ़ोतरी हो सकती है। क्योंकि इन लोगों पर गुरु ग्रह का विशेष आशीर्वाद रहने वाला है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे साल 2024 में इन राशियों के आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही अगर आप कारोबारी हैं तो आपको कारोबार में मेहनत का फल सफलता के रूप में मिलेगा। वहीं नौकरपेशा लोगों को करियर के मामले में कई सुनहरे अवसर आपको मिल सकते हैं। आपको ऑफिस में कोई मतहत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
गुरु ग्रह का सीधी चाल से चलना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए साल 2024 में आप लोगों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी या विवाह हो सकता है। साथ ही आपको इस अवधि में समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं परिवार के लोगों के साथ भी आपके संबंध पहले से और मजबूत होंगे। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। प्रेम- संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग संतान पाने के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों को गुरु बृहस्पति का मार्गी होना आय और लाभ के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपको अचानक से कुछ मामलों अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। आपको धन संबंधी मामलों में भरपूर लाभ होगा वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम और कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही वैवाहिक जीवन में पहले से ज्यादा खुशियां आएंगी। साथ ही आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और मनचाही जगह ट्रांंसफर हो सकता है।