Budh Vakri In Scorpio: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका असर मावन जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ रहता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह दिसंबर के अंतिम सप्ताह में वक्री अवस्था में वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में बुध देव के वक्री होने का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको 2024 की शुरुआत में हर कार्य में सफलता मिल सकती है। साथ ही कारोबार और करियर में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही वहीं संतान की तरक्की को देख मन प्रसन्न होगा। वहीं बुध की कृपा से आप लोगों को अच्छा लाभ होने की संभावना बन रही है और आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास भी पूरी तरह सफल होंगे। वहीं जिन लोगों का प्रेम- संबंध चल रहा है उनको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं इस दौरान से मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और उच्च पद की भी प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको इस दौरान समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

बुध ग्रह वक्री होना मीन राशि के जातकों को लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए साल 2024 की शुरुआत में आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। जो यात्राएं आपको शुभ साबित हो सकती है। वहीं इस दौरान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं  कार्यक्षेत्र में अच्छी तरक्की के योग भी बन रहे हैं। आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही इस समय आप किसी मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का उल्टी चाल चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी सूर्य से बुध का मित्रता का भाव है। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर वक्र होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं पैतृक संपत्ति का लाभ भी आपको मिलेगा। वहीं आपकी कई इच्छाएं पूरी होने की संभावना बन रही है और आपके नया घर और वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। साथ ही बुध की दृष्टि आपकी राशि से कर्म भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको करियर और कारोबार में लाभ के योग हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल