Budh Planet Margi: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 2 जनवरी 2024 को वृश्चिक राशि में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। मतलब इन लोगों पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं ये लकी राशियांं कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं कारोबार में आप कुछ नई योजना के तहत काम करेंगे जिसका लाभ आपको भविष्य में प्राप्त होगा। साथ ही जो लोग मीडिया, गणित, बैंकिंग, शेयर बाजार और मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं। उन लोगों को यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध ग्रह का मार्गी होना आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आजीविका के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलता दिख रहा है। इसके साथ ही जो लोग कारोबारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिनकी बुध देव के साथ मित्रता है। इसलिए बुध ग्रह मार्गी होना आपको करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित होगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

साल 2024 की शुरुआत में बुध ग्रह का सीधी चाल आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपकी कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। जो शुभ साबित होंगी। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए अगर आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। सुख साधनों का लाभ पाएंगे। वहीं जातक प्रोपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं उन्हें भाग्य सफल बनाएगा। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल