Tula, Scorpio and Dhanu Rashifal 2023: नया साल शुरू होने में 12 दिन से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में हर व्यक्ति के मन में सवाल है कि आना वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। आपको बता दें कि ज्योतिष के दृष्टिकोण से साल 2023 में कई बड़े और छोटे ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। जिसमें 17 जनवरी को शनि ग्रह गोचर करेंगे। वहीं अप्रैल में गुरु बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए साल 2023 बेहद अहम माना जा रहा है। आइए जानते हैं तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए साल 2023 कैसा रहेगा…
तुला राशि राशिफल (Tula Rashifal 2023)
साल 2023 तुला राशि के लोगों को व्यापार और करियर के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। लेकिन इस साल आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में शनि ग्रह गोचर करेंगे। जिससे आपको नई नौकरी के अच्छे- अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। वहीं इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकता है। साथ ही प्रेम विवाह भी इस साल हो सकता है। वहीं छात्रों के लिए शनि का गोचर शुभ साबित हो सकता है। इस समय वह किसी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं या पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपको कोई बीमारी हो सकती है या कोई पुराना रोग उभर सकता है। इसलिए सेहत को लेकर आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। वहीं आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि राशिफल (Scorpio Rashifal 2023)
आप लोगों के लिए साल 2023 अनुकूल साबित हो सकता है। इस साल आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। साथ ही इस साल आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं माता के माध्यम से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही शनि देव के प्रभाव से आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे स्थान में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किसी रोग से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, संतान का विवाह हो सकता है या नई जॉब लग सकती है।
धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashifal 2023)
साल 2023 आप लोगों के लिए सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि 17 जनवरी को शनि देव के गोचर करते ही आपको शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलने वाली है। जिससे आपकी तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। साथ ही इस साल आप कोई प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपके साहस- पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी।
साथ ही कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। वहीं आपको भाई- बहन का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली में पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस साल आपके प्रेम- संबंध मजबूत होंगे और आप इस साल प्रेम विवाह कर सकते हैं। वहीं जो विवाहित हैं, उनको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
पढ़ें: मेष, वृष और मिथुन राशि वालों का राशिफल 2023