Holika Dahan 2025 Time , City Wise Full Schedule: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को हर साल होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। आज पूरे देश में होलिका दहन की तैयारी शुरू हो चुकी है। होलिका दहन को छोटी होली भी कहते हैं। इसके अगले दिन रंगों की होली होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन प्रदोष काल में करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ये पर्व को हिंदू नववर्ष का अंतिम पर्व माना जाता है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, इस साल होलिका दहन के लिए 13 मार्च की रात 11:28 से 12:06 बजे तक शुभ मुहूर्त है। इस साल होलिका दहन पर भद्रा का साया रहने वाला है। आइए जानते हैं शहर के अनुसार कब होलिका दहन करना होगा शुभ…

होलिका दहन आरती

होलिका दहन पर भद्रा का साया (Holika Dahan 2025 Bhadra)

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस बार होलिका दहन यानी 13 मार्च को सुबह 10:36 मिनट से रात 11:28 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा और वह पृथ्वी पर होगी। इसलिए इस अवधि में होलिका दहन करना अशुभ माना जाता है।

होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Puja Muhurat)

होलिका दहन के दिन होलिका पूजन का समय सुबह 10:36 से 1:30 बजे तक है। इसके बाद 1:30 से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस अवधि में पूजा करना वर्जित माना जाता है।

आइए जानते हैं आपके शहर में होलिका दहन 2025 का उत्तम मुहूर्त (Holika Dahan 2025 City Wise Muhurat)

शहरसमय
कानपुर13 मार्च रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:44 तक
नई दिल्ली</td>13 मार्च रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:30 तक
गुरुग्राम13 मार्च रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:31 तक
मुंबई13 मार्च रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:48 तक
कोलकाता13 मार्च रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:46 तक
पुणे13 मार्च रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:44 तक
चेन्नई13 मार्च रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:18 तक
हैदराबाद13 मार्च रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:25 तक
अहमदाबाद13 मार्च रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:49 तक
नोएडा13 मार्च रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:29 तक
जयपुर13 मार्च रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:36 तक
बेंगलुरु13 मार्च रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:29 तक
चंडीगढ़13 मार्च रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:32 तक