Holi Bhai Dooj 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली के अलावा चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भी देश के कुछ हिस्सों में भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इसे भ्रातृ द्वितीया के नाम से जानते हैं। इस दिन बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाने की परंपरा है। इस दिन बहनें भाई की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन भाई अपनी बहनों के घर जाकर भोजन ग्रहण करते हैं और तिलक लगवाते हैं। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। इस साल भाई दूज 27 मार्च को मनाया जाएगा। जानें होली पर बहनें किस मुहूर्त पर लगाएं भाई को तिलक।

होली भाई दूज 2024 सही तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 26 मार्च 2024 को दोपहर 02 बजकर 55 मिनट पर आरंभ हो रही है, जो अगले दिन 27 मार्च 2024 को शाम 05 बजकर 06 मिनट पर इसका समापन होगा। ऐसे में होली भाई दूज का पर्व 27 मार्च 2024 को मनाया जाएगा।

होली भाई दूज 2024 भाई को तिलक करने का मुहूर्त

पहला मुहूर्त- सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट
दूसरा मुहूर्त- दोपहर 03 बजकर 31 मिनट से शाम 05 बजकर 04 मिनट तक

होली के अगले दिन क्यों मनाते हैं भाई दूज?

दीपावली के बाद आने वाला भाई दूज देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन होली के दूसरे दिन पड़ने वाले इस भाई दूज को भी कई हिस्सों में मनाया जाता है। इस भाई दूज को लेकर एक पौराणिक कथा है। इस कथा के अनुसार, यमराज ने अपनी बहन के घर जाकर टीका लगवाया था और भोजन किया था। इसके बाद यमराज ने अपनी बहन को आशीर्वाद देते हुए कहा था कि जो भाई अपनी विवाहित बहन के घर जाकर भोजन करने के साथ तिलक लगवाएंगे। उसके ऊपर से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाएगा। इसी के कारण इस दिन को होली के बाद मनाया जाता है।

होली भाई दूज 2024 महत्व

होली के बाद पड़ने वाले भाई दूज को भी बहन भाई के अटूट प्यार को दर्शाता है। इस दिन बहनें भाई की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। इसके साथ ही माना जाता है कि इस दिन तिलक लगाने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। इसके साथ ही जीवन में आई हर एक मुश्किल समाप्त हो जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।