फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च और रंगों की होली 25 मार्च को पड़ रही है। इस साल की होली काफी खास है, क्योंकि इस दिन ही साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। इसके साथ ही मार्च माह में ग्रहों की हलचल होने के कारण हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ेगा। लेकिन शनि की इस राशि को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं होली के समय किस राशि के जातक को रहना होगा संभलकर।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफल दाता और न्यायकर्ता शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में अस्त अवस्था में विराजमान है। वहीं होली के कुछ दिन पहले ही यानी 18 मार्च को शनि उदय हो रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ तो कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। कुंभ राशि कू बात करें, तो शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है।

ग्रहों के राजा सूर्य मार्च माह में ही मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से ‘ग्रहण योग’ का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही होली के दिन यानी 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर साल का पहला चंद्र ग्रहण होने वाला है। हालांकि ये चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन ज्योतिषियों से जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण के साथ राहु और शनि थोड़ी सी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। तीन ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण इस राशि के जातकों के जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। करियर और कारोबार पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही आय में कमी देखने को मिलेगा। ऐसी स्थिति में कर्ज या बैंक से लोन लेने की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इतना ही नहीं घर-परिवार में भी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में किसी न किसी तरह से अड़चन आ सकती है। छोटे से छोटे काम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इतना ही नहीं बच्चों की शिक्षा पर भी असर देखने को मिलेगा। एकाग्रता की कमी के कारण बच्चों का पढ़ाई में मन बिल्कुल भी नहीं लगेगा। इसके साथ ही सेहत की बात करें, तो थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसके साथ ही शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। इसलिए थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।  कठोर वाणी या गलत बातचीत पर थोड़ा ध्यान दें, क्योंकि इसके कारण आपको जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हर किसी से विनम्रता से बात करें। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।